You are here:

Chhattisgarh, India, jobs, government, latest news, society, culture, economy, free classified, Raipur, Bhilai, Durg, Bilaspur

12 साल की बेटी से जबरदस्ती वैश्यावृती

E-mail Print PDF
User Rating: / 7
PoorBest 

prostituteआस्ट्रेलिया के तस्मानिया इलाके में एक बाप ने अपनी 12 साल की बेटी से जबरदस्ती वैश्यावृती कराई। लड़की की मां भी उसके बाप के इस पाप की भागीदार रही। आस्ट्रेलिया के अखबार द मरकरी के मुताबिक यह 51 वर्षीय व्यक्ति अपनी बेटी के जिस्म की दलाली करता था और पिछले एक साल के दौरान लड़की को 100 से ज्यादा लोगों की सेक्स की भूख मिटाने के लिए मजबूर किया।

कल कोर्ट में इस व्यक्ति ने स्वयं पर नाबालिग बेटी से जबरदस्ती वैश्यावृती कराने के आरोपों को स्वीकार कर लिया। कम उम्र में सेक्स के दलदल में धकेले जाने के कारण इस 12 साल की लड़की को भयंकर सेक्स संबंधी बीमारियां और संक्रमण भी हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया कि लड़की की मां ज्यादातर पैसे लेती थी जबकि दलाल बने बाप के हिस्से बहुत कम ही रकम आ पाती थी। लड़की को नशे की आदत भी हो गई थी और वो उसपर भी काफी पैसा खर्च करती थी।

वैश्यावृती का यह सिलसिला पिछले साल जुलाई में उस वक्त शुरु हुआ जब लड़की की मां ने अपने एक मित्र को बताया की उनके पास पैसे नहीं बचें है। बाद में लड़की के मां-बाप ने बेटी को वैश्यावृती में धकेलने का फैसला किया। उसके पिता ने एक अखबार में विज्ञापन दिया जिसमें लिखा था 18 वर्षीय एंजेला-शहर में नई है। उसकी मां ने एक होटल में कमरा बुक किया और लड़की का बाप उसका दलाल बन गया। वो ग्राहक से आधे घंटे के लिए 100 डॉलर और बिना कंडोम के सेक्स करने के 50 डॉलर अधिक लेता था। दो रातों में ही उसने 2000 डॉलर  कमा लिए।


 


Kids Zone

Chhattisgarh, advertiser, cg jobs, govt, news, coching, hospital, tourism, raipur, bilaspur, durg, bhilai, mahasamund, bastar, yellow pages, marriage, girl