You are here:

Chhattisgarh, India, jobs, government, latest news, society, culture, economy, free classified, Raipur, Bhilai, Durg, Bilaspur

वियाग्रा ने किया मा बनने का सपना पूरा

E-mail Print PDF
User Rating: / 8
PoorBest 

viagra-baby1पुरुषों में काम शक्ति बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध वियाग्रा की गोली नें अब एक महिला का मां बनने का सपना पूरा कर दिया है। कैरी होरान आखिरकार डॉक्टरों के अनूठे प्रयास के बाद मां बन ही गई। 34 वर्षीय कैरी इससे पहले भी एक बार प्रेगनेंट हुई थीं लेकिन उनका 12 सप्ताह बाद ही उनका गर्भ गिर गया था। इसके बाद उन्होंने आईवीएफ तकनीक के जरिए प्रेगनेंट होने की कोशिश की लेकिन तीन प्रयासों के बाद भी कामयाबी नही मिली।

जब आईवीएफ भी नाकाम हो गई तो कैरी ने अपना स्केन कराया और यह पता चला की उसकी बच्चेदानी तक खून का प्रवाह बहुत ही कम रहता है जिसके कारण भ्रूण सही से ठहर नही पाता है। यह देखकर उनका इलाज कर रहे नौट्टिंघम फर्टिलिटी सैंटर के डॉ. जॉर्ज ने उन्हें पुरुषों द्वारा ली जाने वाली वियग्रा लेने की सलाह दी। वियाग्रा से शरीर में खून का प्रवाह तेज हो जाता है। डॉ जार्ज कहते हैं कि इससे लाइनिंग तो मजबूत हो जाती हैं लेकिन महिला के वियाग्रा खाने पर खतरा बहुत होता है, इसलिए पूरी देखरेख में ही उसे वियाग्रा खिलाई गई।


कैरी बताती हैं कि जब उनसे वियाग्रा खाने की बात कही गई तो वो आश्चर्यचकित रह गईं लेकिन बच्चा पाने के लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार थी। वियाग्रा खाने के कुछ मिनट बाद उनका पूरा शरीर गुलाबी हो गया और चेहरा लाल हो गया। उन्होंने नौ दिन तक वियाग्रा की खुराक ली और यह बहुत अच्छा अनुभव नही था।इसके बाद कैरी का स्केन किया गया और पता चला कि उनकी बच्चेदानी पहले से काफी मजबूत हो गई है और फिर आईवीएफ के जरिए उन्हें गर्भ ठहराया गया। वियाग्रा की डॉक्टरों की देखरेख में खुराक लेने के बाद आखिरकार उनका मां बनने का सपना पूरा हो ही गया


 


Kids Zone

Chhattisgarh, advertiser, cg jobs, govt, news, coching, hospital, tourism, raipur, bilaspur, durg, bhilai, mahasamund, bastar, yellow pages, marriage, girl