अगर आप महानगरों की तेज रफ्तार जिंदगी और चकाचौंध भरी दुनिया से ऊब चुके हो और शांति एवं सुकून के कुछ दिन प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हों तो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आपका स्वागत है। कम से कम बजट में अच्छी से अच्छी सुविधा प्राप्त कर पर्यटन के लिहाज से रोमांचक अनुभव पाया जा सकता है, बशर्ते कि आपके पास प्रकृति को सहेजने का धीरज हो। प्रकृति ने बस्तर को छप्पर फाड़कर प्राकृतिक सौंदर्य दिया है। धार्मिक पर्यटन, बस्तर हाट, मुर्गा लड़ाई, घोटुल यहाँ के आकर्षण हैं जो अन्य किसी पर्यटन स्थल पर नहीं देखे जा सकते। आपको बता दें कि भौगोलिक दृष्टि से केरल जैसे राज्य से बड़े बस्तर नामक इस भू-भाग को प्रकृति ने छप्पर फाड़कर प्राकृतिक सौंदर्य दिया है। इतना कि इसे निहारने-भोगने के लिए आपके महीनों की अवधि कम पड़ जाए। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा लोक-संस्कृति भी ऐसी कि उसमें ही रम जाएँ। यहाँ लोक संस्कृति, ...






