क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अपने अफेयर होेने की खबरों का खंडन करते हुए मॉडल आंचल कुमार ने कहा कि ये सच है कि मैं युवराज को बचपन से जानती हूं और हम दोनों काफी अच्छे दोस्त है लेकिन मेरे और युवराज के बीच अफेयर है ये बात सरासर गलत है। युवराज मेरे फैमिली फ्रेंड है और अक्सर उनका मेरे घर आना जाना लगा रहता है। आंचल ने ये भी कहा कि वो तो पहले से ही अनुपम मित्तल नाम के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में है जो कि एक ऑन लाइन मेरेज पोर्टल चलाते है। ऎसे में इस तरह अफेयर की खबरें उडने से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की पब्लिसिटी पाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ये खबर आ रही थीं कि आंचल युवराज की गर्लफ्रेंड है। युवराज के साथ एक डिस्को में नाचते हुए आंचल की तस्वीरें मीडिया में हर जगह छाई हुई थीं
| < Prev | Next > |
|---|






