मशहूर पॉप गायिका मैडोना न्यूयार्क में एक साल से कम समय तक रहने के बाद वापस लंदन लौट रही है। फिल्मकार गाय रिची के साथ शादी टूटने के बाद गायिका न्यूयॉर्क में बस गई थीं लेकिन अब फिर वह ब्रिटेन के प्रति जुनून महसूस कर रही है। एक वेबसाइट के अनुसार मैडोना अपनी नई फिल्म डब्लयू. ई के निर्देशन की तैयारी कर रही है। यह फिल्म 1930 की एक कहानी पर आधारित है, जिसमें एडवर्ड अष्टम अपनी अमेरिकी तलाकशुदा प्रेमिका वालिस सिम्पसन से विवाह करने के लिए अपना सिंहासन त्याग देते है। वह फिल्म की तैयारी के लिए लंदन जाना चाहती है। एक सूत्र ने बताया, मैरीलीबोन में अब भी उनका घर है और वह वापस वहां जाएंगी। वह वालिस सिम्पसन पर लंदन में फिल्म बनाना चाहती है इसलिए वहां लौट रही है।
| < Prev | Next > |
|---|






