बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु पिछले आठ साल से एक साथ रह रहे हैं और तब से ही मीडिया उनकी शादी के कयास लगा रहा है। ऎसा लगता है कि उनके प्रशंसकों को इस शुभ मुहूर्त के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि दोनों के ही इरादे अभी शादी के बंधन में बंधने के नहीं है। वैसे बिपाशा कहती है कि शादी पर उनका पूरा विश्वास है लेकिन जॉन के साथ उनके रिश्ते मे इतना पूरापन है कि शादी की जरूरत ही महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा, ऎसी कोई योजना और ऎसा कोई दवाब नहीं है और वास्तव में हम शादी की जरूरत को फिलहाल महसूस भी नहीं करते। बिपाशा ने बताया, हमें शादी पर भरोसा है। अपने संबंध के पहले साल से ही हमारी नीयत साफ है। जब चीजें होनी होती हैं तो होती हैं और मैं सोचती हूं कि अभी समय नहीं आया ...



मशहूर पॉप गायिका शकीरा अपने अगले वल्र्ड टूर के बाद मां बनने की योजना बना रही है। एक वेबसाइट के अनुसार 33 वर्षीय शकीरा ने बताया कि मेरी योजना एक वल्र्ड टूर पर जाने की है और उसके बाद मैं एक बच्चे की मां बनना चाहती हूं। वह लंबे अर्से से अपने दोस्त एंटोनियो डिलारूआ के साथ रहना चाहती है। शकीरा का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनका शरीर इसके लिए तैयार हो चुका है। शकीरा ने कहा, मैं और एंटोनियो इस बारे में बात कर चुके है और यहीं हमारा अगला कदम होगा।
निर्माता एकता कपूर का कहना है कि दिवाकर बनर्जी के साथ उन्होंने ‘लव, सेक्स और धोखा’ बनाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इस फिल्म की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। चौंकने की वजह इसे सेक्स पर आधारित होना नही बल्कि सच्चाई पर आधारित होना है। एकता ने बताया, ‘‘एलएसडी दूसरी भारतीय फिल्मों से अलग है। यह ऐसी फिल्म है जिसे देखने के दौरान आप बार-बार चौंक उठेंगे।’’ सास-बहू की कहानियों से भारतीय टेलिविजन की दिशा बदल देने वाली 34 साल की एकता कपूर ने कहा कि यह ऐसी फिल्म है जिस पर हम विश्वास करते हैं। यह कोई फार्मूला फिल्म नहीं है। यह हैंडीकैम से शूट की गई है और इसकी पटकथा ईमानदारी से लिखी गई है। एकता स्वीकार करती हैं कि निर्देशक ने इस फिल्म से बहुत बड़ा रिस्क लिया है। निर्देशक दिवाकर बनर्जी की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘खोसला का घोसला’ और ‘ओए लकी लकी ...
अमिताभ बच्चन राज्य सरकारों के पर्यटन के प्रचार प्रसार संबंधी कार्यक्रमो में योगदान देने के एवज में कोई पारिश्रमिक नहीं लेते। उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा है कि इस काम के लिए पारिश्रमिक लेने की बात मेरे मन में कभी नहीं आई। मैं यह काम इसलिए करता हूं क्योंकि मैं अपने देश से प्यार करता हूं। बिग बी ने लिखा है कि प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकारों से आमंत्रण मिलने पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। यह धारणा गलत है कि इसके एवज में कभी धन लिया। बिग बी के अनुसार, ऐसा नहीं है कि पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए वह केवल आज ही काम कर रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में ग्वालियर का किला, आंध्रप्रदेश का गोलकुंडा किला, तिरुपति किला, खजुराहो के मंदिर, जयपुर का अंबर किला, सिख संग्रहालय और पिछले माह पंजाब के जलियांवाला बाग के लिए कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी आवाज दी ...


